इस्राईल की तबाही के लिए हिज़्बुल्लाह के मीज़ाइल नहीं बल्कि.....
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122090-इस्राईल_की_तबाही_के_लिए_हिज़्बुल्लाह_के_मीज़ाइल_नहीं_बल्कि.....
इस्राईल के आंतरिक सुरक्षा अध्ययन केंद्र के प्रमुख ने सरकार की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि हिज़्बुल्लाह को इस्राईल को नष्ट करने के लिए सटीक और पिन प्वाइंट मीज़ाइलों की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम भीतर से नष्ट हो रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०२३ ०९:४६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की तबाही के लिए हिज़्बुल्लाह के मीज़ाइल नहीं बल्कि.....

इस्राईल के आंतरिक सुरक्षा अध्ययन केंद्र के प्रमुख ने सरकार की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि हिज़्बुल्लाह को इस्राईल को नष्ट करने के लिए सटीक और पिन प्वाइंट मीज़ाइलों की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम भीतर से नष्ट हो रहे हैं।

इस्राईल के सैन्य ख़ुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख और आंतरिक सुरक्षा अध्ययन केंद्र के प्रमुख आमूस यादलीन ने इस्राईल के अंदर से तबाह और बर्बाद होने के बारे में ज़ायोनी अधिकारियों, हल्क़ों और विशेषज्ञों द्वारा हालिया दिनों की बारम्बार स्वीकारोक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमें नष्ट करने के लिए स्टीक मीज़ाइलों की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम भीतर से टूट फूट रहे हैं।

आमूस यादलीन ने इस्राईली टीवी चैनल-12 को बताया कि सैयद हसन नसरल्लाह बैठे हैं और मकड़ी के जाले-2 के बारे में बात कर रहे हैं, इस्राईलियों को लगता है कि उनके और सरकार के बीच संपर्क टूट गया है, वे अब एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां उन्हें लगता है कि उन्होंने अपने प्रियजनों और अपने जीवन को खो दिया है जबकि इस्राईल एक बुरी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों की राय पर फ़िलिस्तीनियों की शहादतप्रेमी कार्रवाइयों के बड़े प्रभाव की ओर इशारा किया और बल दिया कि फ़िलिस्तीनियों में कार्रवाइयां अंजाम देने का हमेशा से जज़्बा और जुनून रहा है लेकिन यहां हम एक अलग प्रकार के फ़िलिस्तीनी युवाओं को देख रहे हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें