सऊदी प्रशासन के लिए क्यों ख़तरनाक है ये कैदी?
सऊदी अरब की जेल से मुहम्मद अल-क़हतानी की सज़ा के ख़त्म होने के लगभग 100 दिन बीत जाने के बाद भी सऊदी अधिकारी विभिन्न कारणों से उन्हें जबरन हिरासत में रखे हुए हैं।
सीनियर मानवाधिकार कार्यकर्ता मुहम्मद अल-क़हतानी की 10 साल की सज़ा को खत्म हुए लगभग 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन सऊदी अधिकारी अभी भी उन्हें हिरासत में रखे हुए हैं।
अल अरबिया-21 के अनुसार, मुहम्मद अल-क़हतानी की सजा पिछले नवम्बर में समाप्त होने वाली थी, लेकिन सऊदी अधिकारियों ने समय सीमा से एक महीने पहले उन्हें ग़ायब कर दिया और अक्तूबर 2022 में उन्हें अपने परिवार से संपर्क करने से रोक दिया।
इस संबंध में मुहम्मद अल-कहतानी की पत्नी महा अल-कहतानी ने बारम्बार बताया कि मुहम्मद को जबरन ग़ायब कर दिया गया है।
सऊदी कार्यकर्ता और अल-तजम्मो अल-वतनी पार्टी के सदस्य अब्दुल्ला अल-जरीवी ने बताया है कि सऊदी अधिकारी सऊदी अरब के क़ानूनों और नियमों सहित सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और मोहम्मद अल-कहतानी को जबरन हिरासत में रखकर सारे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए