फिर शुरू हो गए नेतनयाहू विरोधी प्रदर्शन
न्यायिक सुधार क़ानून को लेकर तेलअवीव में लोगों ने नेतनयाहू के विरुद्ध फिर प्रदर्शन किये हैं।
ज़ायोनी शासन में हज़ारो प्रदर्शनकारी न्यायिक सुधार क़ानून को वापस लिये जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी बुधवार की शाम को तेलअवीव की सड़कों पर निकल आए और उन्होंने नए क़ानून के विरोध में नारेबाज़ी की।
इसी बीच प्रदर्शन के दौरान ज़ायोनी पुलिस तथा कालोनी वासियों के बीच झड़पें आरंभ हो गईं। ज़ायोनी सेना के अनुसार नेतनयाहू विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने वालों में से 39 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया। इन प्रदर्शनों में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। कुछ कालोनी वासियों ने उस ब्यूटी पार्लर का घेराव किया जहां पर नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू मैकअप करवा रही थीं। ब्यूटी पार्लर का घेराव करके प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि हमारे घर जल रहे हैं और नेतनयाहू की बीवी अपने बाल रंगवा रही हैं।
नेतनयाहू के नेतृत्व वाली सरकार को इस समय इस्राईल की सबसे कट्टर दक्षिणपंथी सरकार माना जा रहा है। नेतनयाहू के मंत्रीमण्डल द्वारा न्यायालय की शक्ति छीनने के मुद्देस इस्राईली बहुत नाराज़ हैं। यही कारण है कि लंबे समय से इस्राईली, नेतनयाहू की नीतियों के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि न्यायिक सुधार क़ानून लाकर नेतनयाहू अपने ऊपर लगे रिश्वतख़ोरी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों को समाप्त करवाना चाहते हैं। ज़ायोनी शासन की हालिया स्थति से वहां की अर्थव्यवस्था बहुत कमज़ोर हो रही है क्योंकि वर्तमान हालात को देखकर निवेशक अपने घन से इस्राईल से बाहर ले जा रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए