इत्मार बिन गोवियर आतंकवादी हैः इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री
जायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री एहूद ओलमर्ट ने गत रात्रि कहा कि इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा के मंत्री इत्मार बिन गोवियर आतंकवादी है।
फिलिस्तीन की समाचार एजेन्सी शहाब की रिपोर्ट के अनुसार ओलमर्ट ने एक साक्षात्कार में कहा कि बिन गोवियर आतंकवादी है, इस आधार पर मुझे अपेक्षा थी कि पुलिस पिछले दिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग करेगी।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि मैं अरब नागरिकों का आह्वान करता हूं कि वे फिलिस्तीनियों को जलाये जाने और उनकी हत्या का समर्थन करने वाली सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लें।
इस्राईल के पूर्व युद्धमंत्री बेनी गैंट्स ने भी प्रदर्शनकारियों पर हमले और पुलिस के साथ उनकी झड़पों के बारे में नेतनयाहू सरकार को चेतावनी दी है। बुधवार को भी तेलअवीव में नेतनयाहू की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे जो पुलिस के हस्तक्षेप के कारण हिंसक रूप धारण कर गये। इस्राईली सूत्रों ने बताया है कि जायोनी शासन की पुलिस ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 11 लोगों को घायल कर दिया है।
ज्ञात रहे कि इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा के मंत्री इत्मार बिन गोवियर के प्रस्ताव पर जायोनी संसद नेसेट ने एक कानून पारित किया है जिसके अनुसार फिलिस्तीनी बंदियों को फांसी दी जा सकती है। इसी प्रकार इस कानून के अनुसार जायोनियों के खिलाफ कार्यवाही और हमला करने वाले फिलिस्तीनियों को भी फांसी दी जा सकती है।
प्रदर्शनकारी इस कानून को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें