इराक़, दाइश के ख़िलाफ सेना का बड़ा अभियान
Mar १३, २०२३ १२:४४ Asia/Kolkata
इराक़ी सुरक्षाकर्मियों ने अंबार प्रांत में एक गुप्त अभियान में आतंकवादी गुट दाइश के कई तत्वों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है।
इराक़ी सुरक्षा सूचना इकाई ने एक बयान में कहा कि इराक़ के आतंकवाद निरोधक बल ने अंबार प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के 22 आतंकवादियों को एक अनोखे और अद्वितीय गुप्त अभियान में मार गिराने में सफलता हासिल की है।
बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन पूरी तरह से गुप्त था और आगे भी ऑपरेशन जारी रहेगा। इराक़ की सरकारी समाचार एजेन्सी वाअ ने बताया कि इराक़ की सुरक्षा सूचना इकाई ने घोषणा की कि मारे गये आतंकियों में दाइश के कई शीर्ष सरग़ना भी शामिल हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स