पश्चिम के नेतृत्व में यूक्रेन प्राक्सी वार लड़ रहा हेः असद
बश्शार असद कहते हैं कि ज़ेलेंस्की के साथ पश्चिम ने तीसरा विश्व युद्ध आरंभ कर दिया है।
रूस की यात्रा पर गए सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का कहना है कि पश्चिम ने यूक्रेन के सहारे तृतीय विश्वयुद्ध आंरभ कर दिया है।
रियानोवोस्ती चैनेल को दिये साक्षात्कार में बश्शार असद ने कहा कि अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने यूक्रेन से तीसरा युद्ध आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले विश्व युद्ध पारंपरिक ढंग से लड़े जाते थे। उस समय कुछ देशों की सेना कुछ अन्य देशों की सेना के विरुद्ध युद्ध किया करती थीं किंतु वर्तमान समय में सबकुछ बदल चुका है। अब अत्याधुनिक शस्त्रों विशेषकर परमाणु हथियारों के कारण पारंपरिक युद्ध नहीं लड़े जा रहे हैं बल्कि यह अब प्राक्सी वार या परोक्ष युद्ध में बदल चुके हैं।
सीरिया के राष्ट्रपति का कहना था कि इस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्सकी, पश्चिम की ओर से युद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सीरिया में आतंकवादी, पश्चिम का प्रतिनिधित्व करते हुए सीरिया सरकार के विरुद्ध युद्ध जारी रखे हुए हैं।
अपनी यात्रा के दौरान सीरिया के राष्ट्रपति ने लोहांस्क, दोन्तेस्क, ख़रसून और ज़ापूरीज़िया को रूस का एतिहासिक भाग बताया। उन्होंने रूस में इसके विलय को उचित ठहराया। बश्शार असद के अनुसार अगर युद्ध न भी होता तब भी यह चारों क्षेत्र एतिहासिक दृष्टि से रूस के ही हिस्से थे। यह एक एतिहासिक वास्तविकता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए