इस्राईल का फ़िलिस्तीनियों पर बड़ा हमला, कई कमान्डर शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122576-इस्राईल_का_फ़िलिस्तीनियों_पर_बड़ा_हमला_कई_कमान्डर_शहीद
इस्राईली सैनिकों से झड़पों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों में 1 क़स्साम ब्रिगेड और जेहादे इस्लामी के एक कमान्डर भी शामिल हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०२३ ०९:४७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का फ़िलिस्तीनियों पर बड़ा हमला, कई कमान्डर शहीद

इस्राईली सैनिकों से झड़पों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों में 1 क़स्साम ब्रिगेड और जेहादे इस्लामी के एक कमान्डर भी शामिल हैं।

फ़िलिस्तीनी मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार अवैध ज़ायोनी शासन के अवैध अधिकृत जेनीन क्षेत्र पर ताज़ा हमलों और फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों की ओर से सशस्त्र कार्रवाइयों में कम से कम 4 फ़िलिस्तीनी शहीद और 20 अन्य के घायल होने की सूचना है।

शहीद होने वाले संघर्षकर्ताओं के नाम यूसुफ़ शरीम, नेज़ाल ख़ाज़िम, उमर अवादीन और लोई ज़ग़ीर बताए जा रहे हैं जिनमें से एक हमास की सैन्य शाख़ा  क़स्साम ब्रिगेड और एक जेहादे इस्लामी के कमान्डर हैं।

फ़िलिस्तीनी स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस्राईली सैनिक जेनीन में अपनी आतंकी कार्रवाइयों के दौरान फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं के घेरे में आ गये और उन्हें एक दुकान के अंदर छुपना पड़ा और उन्हें वहां से निकालने के लिए इस्राईली सेना को बक्तरबंद गाड़ियों और दूसरे भारी सैन्य वाहनों का प्रयोग करना पड़ा।

इस्राईल ने फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता गुटों की जवाबी कार्रवाई की डर से ग़ज़्ज़ा में आयरन डोम सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें