लेबनान की सरकार ने की रेयाज़ सलामा की गिरफ़्तारी की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122596-लेबनान_की_सरकार_ने_की_रेयाज़_सलामा_की_गिरफ़्तारी_की_मांग
लेबनान की सरकार ने इस देश के सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर के त्यागपत्र और उनकी संपत्ति को ज़ब्त किये जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १७, २०२३ २०:४८ Asia/Kolkata
  • लेबनान की सरकार ने की रेयाज़ सलामा की गिरफ़्तारी की मांग

लेबनान की सरकार ने इस देश के सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर के त्यागपत्र और उनकी संपत्ति को ज़ब्त किये जाने की मांग की है।

लेबनान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने अपने विरुद्ध हर प्रकार की न्यायिक प्रक्रिया का विरोध किया है।  रेयाज़ सलामा ने अपने तथा अपने सलाहकारों के विरुद्ध किसी भी क़ानूनी कार्यवाही का सामना करने से इन्कार कर दिया है।  लेबनान की सेंट्रल बैंक के गवर्नर रेयाज़ सलामा के सलाहार उनके दो भाई थे। 

अब रेयाज़ सलामा ने अपने पद से त्यागपत्र तो दे दिया है किंतु वे अपने विरुद्ध हर प्रकार की क़ानूनी कार्यवाही का खुलकर विरोध कर रहे हैं।  हालांकि इससे पहले लेबनान की सरकार ने लेबनान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर रेयाज़ सलामा और उनके सलाहकारों को गिरफ्तार करने और उनकी संपत्ति को ज़ब्त करते हुए उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। 

सरकार के हिसाब से लेबनान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर रेयाज़ सलामा,  उनके दो सलाहकार भाई रजा और मारिया अलहवीक तथा उनके बीवी बच्चों के अकाउन्ट्स को बंद करने और उनकी सारी संपत्ति को सीज़ किया जाना चाहिए।  बहुत से लेबनानियों का यह मानना है कि पिछले तीन वर्षों से उनके विदेशी मुद्रा के जो अकाउन्ट्स बंद पड़ें हैं उनके पीछे रेयाज़ सलामा का ही हाथ है जिन्होंने अमरीकी वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर यह काम किया है। 

72 वर्षीय रेयाज़ सलामा पिछले 30 वर्षों से लेबनान के सेंट्रल बैंक के गवर्नर के पद पर आसीन रहे हैं।  इस दौरान उनको पूरी तरह से अमरीका का आशीर्वाद हासिल था।  वे सन 1993 से लेबनान की सेंट्रल बैंक के प्रमुख की हैसियत से बाक़ी थे।  उल्लेखनीय है कि भ्रषटाचार के आरोप में लिप्त रेयाज़ सलामा ने गुरूवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें