सीरिया, हलब एयरपोर्ट पर इस्राईल का फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122730-सीरिया_हलब_एयरपोर्ट_पर_इस्राईल_का_फिर_हमला
इस्राईल के युद्धक विमानों ने सीरिया के हलब क्षेत्र को मीज़ाइलों से निशाना बनाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०२३ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, हलब एयरपोर्ट पर इस्राईल का फिर हमला

इस्राईल के युद्धक विमानों ने सीरिया के हलब क्षेत्र को मीज़ाइलों से निशाना बनाया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मीज़ाइल हमले से हलब और नैरब हवाई अड्डों को नुक़सान पहुंचा।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि रक्षामंत्रालय ने बताया है कि इस्राईल के युद्धक विमानों ने हलब के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा नैरब के सैन्य हवाई अड्डे को भी मीज़ाइल से निशाना बनाया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राईल के युद्धक विमानों ने सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर भूमध्य सागर और पश्चिमी लाज़ेक़िया से हलब के एयरपोर्ट को निशाना बनाया।

इस हमले से इस असैन्य हवाई अड्डे को काफ़ी नुक़सान पहुंचा। पिछले सात महीने से इस्राईल तीन बार इस असैन्य एयरपोर्ट को निशाना बना चुका है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें