क्या नेतेनयाहू का तख़्ता उलटना चाहता है अमरीका?
ज़ायोनी प्रधान मंत्री के बेटे ने एक अमेरिकी पत्रकार के दावे की पुष्टि की है जिन्होंने कहा था कि अमेरिका नेतेनयाहू को उखाड़ फेंकना चाहता है।
इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतेनयाहू के बेटे याईर नेतेनयाहू ने ट्वीट कर एक अमेरिकी पत्रकार और वकील के दावे को दोहराया है, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी विदेश विभाग नेतेनयाहू को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिकी पत्रकार माइक लेवाइन ने दो हफ्ते पहले एक ट्वीट में दावा किया था कि कांग्रेस को इस तथ्य की जांच करनी चाहिए कि बिनयामीन नेतेनयाहू को उखाड़ फेंकने के प्रयास में विदेश विभाग ईरान के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।
शेहाब समाचार एजेंसी के अनुसार, ज़ायोनी अख़बार येदीयेत अहारनोत ने बताया कि नेतेनयाहू के प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन गए एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि दो अमेरिकी सरकारें पहले ही नेतन्याहू को सत्ता से हटाने की कोशिश कर चुकी हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी सरकार ने इस्राईल के आंतरिक मामलों में बहुत अधिक हस्तक्षेप किया है, नेतेनयाहू के प्रतिनिधिमंडल के साथ आए अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि सामान्य से अधिक नहीं, उन्होंने नेतन्याहू को दो बार हटाने की कोशिश की, पहले क्लिंटन ने, जिसे उन्होंने स्वीकार किया और बाद में ओबामा प्रशासन ने, हम अभी तक उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं लेकिन अभी भी एक धक्के की ज़रूरत है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए