सीरिया में अमरीकी सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला
सीरियाई सैन्य ठिकानों पर अमरीकी हमले के जवाब में पूर्वी प्रांत दैर अल-ज़ौर स्थित अमरीकी सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला हुआ है।
लेबनान के अल-मयादीन न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक रॉकेट अमरीकी क़ब्ज़े वाली अल-उमर ऑयल फ़ील्ड पर जाकर लगा है।
हालांकि रॉकेट हमले में तुरंत रूप से किसी नुक़सान की कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी सेना ने गुरुवार रात सीरियाई प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों पर हवाई हमला किया था। पेंटागन ने दावा किया था कि यह हमला, सीरियाई प्रतिरोधी गुटों के ड्रोन हमले के जवाब मे किया गया है, जिसमें उसके एक कंट्रैक्टर की मौत हो गई थी।
अमरीका के रक्षा मंत्री डॉयल ऑस्टिन का कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेशानुसार, सीरिया के उन गुटों के ठिकानों पर हमला किया गया है, जो अमरीकी सैनिकों की ग़ैर-क़ानूनी उपस्थिति का विरोध कर रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अमरीकी सेना के दावे के विपरीत यह हमला ईरान समर्थक गुटों के सैन्य ठिकानों पर नहीं किया गया है।
प्रेस टीवी की रिपरोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी सेना के हवाई हमले में किसी भी ईरानी नागरिक के मारे जाने या नुक़सान पहुंचने की कोई ख़बर नहीं है। msm