लगातार दूसरे दिन ग़ज्ज़ा पर इस्राईल की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123216-लगातार_दूसरे_दिन_ग़ज्ज़ा_पर_इस्राईल_की_बमबारी
इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन भी ग़ज्ज़ा पट्टी पर बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०२३ १४:२६ Asia/Kolkata
  • लगातार दूसरे दिन ग़ज्ज़ा पर इस्राईल की बमबारी

इस्राईल के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन भी ग़ज्ज़ा पट्टी पर बमबारी की है।

ग़ज्ज़ा पट्टी 2006 से इस्राईल के परिवेष्टन में है, जहां 20 लाख से ज़्यादा की फ़िलिस्तीनी आबादी बड़े संकट में है।

बुधवार को तड़के भी इस्राईली सेना ने ग़ज्ज़ा पर हवाई हमले किए थे। जिसके जवाब में फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों ने अवैध ज़ायोनी बस्तियों पर रॉकेट से हमला किया था।

अल-जज़ीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार की सुबह इस्राईली लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर ग़ज्ज़ा में प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों को निशाना बनाया।

गुरुवार को तड़के ज़ायोनी सेना के हेलिकॉप्टरों ने ग़ज्ज़ा के ऊपर ऊंची उड़ानें भरीं और रमज़ान के महीने में लोगों में दहशत पैदा करने का प्रयास किया।

मंगलवार को ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा में घुसकर नमाज़ियों को मारा-पीटा था और क़रीब 400 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया था। msm