लेबनान ने राष्ट्रसंघ से की इस्राईल की शिकायत
लेबनान के विदेशमंत्री ने इस देश के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की सैन्य कार्यवाही के कारण उसकी शिकायत संयुक्त राष्ट्रसंघ में कही है।
अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ज़ायोनी कालोनियों पर हमले की आड़ में ज़ायोनी शासन ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के कुछ नगरों पर हमला किया
अलअहद समाचार एजेन्सी के अनुसार लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मीक़ाती ने इस देश के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बू हबीब के साथ भेंटवार्ता में कहा था कि अलक़लीला, अलमालिया और वादी ज़ैक़ैन पर ज़ायोनियों के मिसाइल हमलों की समीक्षा की जाए। उन्होंने बताया शनिवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में लेबनान के प्रतिनिधि के माध्यम से यह काम करवाया जा रहा है।
बू हबीब के अनुसार इसी प्रतिनिधि के माध्यम से संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव से अवैध ज़ायोनी शासन की सैन्य कार्यवाही की शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शिकायत में राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव 1702 पर कार्यबद्ध रहते हुए ज़ायोनी शासन की ओर से जल, थल या वायु सीमा में से किसी भी ओर से हमले की कड़ी निंदा किये जाने का आह्वान किया गया है।
लेबनान और इस्राईल के 33 दिवसीय युद्ध के पारित होने वाले प्रस्ताव क्रमांक-33 में ज़ायोनी शासन से लेबनान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही न करने की बात कही गई है। हालांकि अवैध ज़ायोनी शासन राष्ट्रसंघ के इस प्रस्ताव को अनदेखा करते हुए लेबनान के विरुद्ध आए दिन कार्यवाहिंया करता रहता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए