इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारकर शहीद कर दिया
अवैध क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के क़लक़िलयाह शहर के पूरब में स्थित आज़ुन क़स्बे में फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर हमले के दौरान, इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारकर शहीद कर दिया।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ज़ायोनी सैनिकों ने 20 वर्षीय आयद अज़्ज़ाम सलीम के सीने और पेट में गोलियां मारी थीं, जिसके कारण उनकी तुरंत मौत हो गई।
चश्मदीद गवाहों का कहना है कि इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां बरसाईं, जो उनके बढ़ते अत्याचारों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे।
फ़िलिस्तीन के जानकारी केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार, 2023 की शुरूआत से अब तक इस्राईली सैनिकों की गोलियों का निशाना बनकर शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 98 हो गई है।
यह स्थिति में है कि जब मस्जिदुल अक़सा में नमाज़ियों पर ज़ायोनी सैनिकों के बर्बर हमलों की वजह से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न है। msm