पश्चिमी सीरिया में भीषण धमाका, 121 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12352-पश्चिमी_सीरिया_में_भीषण_धमाका_121_हताहत_व_घायल
पश्चिमी सीरिया में होने वाले कई बम धमाकों में दसियों आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१६ १४:०८ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी सीरिया में भीषण धमाका, 121 हताहत व घायल

पश्चिमी सीरिया में होने वाले कई बम धमाकों में दसियों आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी सीरिया के दक्षिण में तरतूस के तटवर्ती आवासीय क्षेत्र में सोमवार को हुए आतंकी हमले में 120 से अधिक सीरियाई नागरिक हताहत और घायल हुए।

दूसरी ओर लाज़ेक़िया के जबला के तटवर्ती क्षेत्र के उपचारिक केन्द्र और आवासीय क्षेत्र पर हुए हमले में कई सीरियाई नागरिक हताहत व घायल हो गये। यह संभावना है कि आतंकी लेबनान के उत्तरी क्षेत्रों से तरतूस में प्रविष्ट हुए हों और हमले को अंजाम दिया हो।

इसी मध्य हलब के बुस्ताने ज़हरा मोहल्ले पर मोर्टर गोलों से हमला किया जिसमें एक महिला हताहत और तीन अन्य घायल हो गये। (AK)