इस्राईल के लिए कठिन हुए हालात, समाचार पत्र ने किया ख़बरदार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123706-इस्राईल_के_लिए_कठिन_हुए_हालात_समाचार_पत्र_ने_किया_ख़बरदार
एक हिब्रू भाषी सूत्र ने भविष्य के संभावित युद्धों में ज़ायोनी शासन की कठिन स्थिति के बारे में चेतावनी दी।
(last modified 2023-04-22T03:31:58+00:00 )
Apr २२, २०२३ ०८:५८ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के लिए कठिन हुए हालात, समाचार पत्र ने किया ख़बरदार

एक हिब्रू भाषी सूत्र ने भविष्य के संभावित युद्धों में ज़ायोनी शासन की कठिन स्थिति के बारे में चेतावनी दी।

मेहर न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हिब्रू अखबार येदीयेत अहारनोत ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि ज़ायोनी शासन एक नए सुरक्षा और सीमित संघर्षों के चरण में दाख़िल हो गया है।

इस अख़बार के मुताबिक इस नए सुरक्षा चरण में कई मोर्चों पर युद्ध की संभावना शामिल है और इसका मतलब यह है कि ज़ायोनी समुदाय को पता होना चाहिए कि भविष्य का युद्ध पिछले युद्धों से बिल्कुल अलग होगा।

ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री यूआफ़ गैलेंट ने हाल ही में एक बैठक में कहा था कि वास्तविक सुरक्षा चुनौतियां एक ही समय में सभी क्षेत्रों में इस्राईल के लिए ख़तरा हैं इसलिए सेना को सभी दिशाओं में एक साथ विस्तार के मोर्चे को खोलने के लिए ख़ुद को तैयार करना चाहिए।

सेना के सैन्य ख़ुफ़िया संगठन के पूर्व प्रमुख का बयान ऐसी हालत में है कि जब दो हफ़्ते पहले रॉकेट हमलों के दौरान फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने मस्जिदुल अक़सा में इबादत करने वालों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी सैनिकों की हिंसा के जवाब में सीरिया, दक्षिणी लेबनान और ग़ज़्ज़ा पट्टी सहित कई क्षेत्रों में इस्राईल के हितों पर एक साथ हमला किया था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए