बग़दाद में बम धमाके कई हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में सोमवार को हुए आतंकी हमलों में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।
अलयौमुस्साबे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दक्षिणपूर्वी बग़दाद के नहरवान क्षेत्र में हुए बम धमाके में एक व्यक्ति हताहत और नौ अन्य घायल हो गए।
दूसरी ओर सेना और स्वयंसेवी बलों ने उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के पूर्व में सुलैमान बेग में समय रहते कार्यवाही करते हुए एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। इन लोगों ने उसकी बम लगी गाड़ी को तबाह कर दिया। यह आतंकी बग़दाद के एक क्षेत्र में आतंकी कार्यवाही करना चाहता था।
इसी मध्य इराक़ के स्वयंसेवी बल बद्र ने इराक़ के अंबार प्रांत के फ़ल्लूजा शहर की स्वतंत्रता के कार्यवाही में आगे बढ़ते हुए हरारियात और लीफ़िया क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। इसी प्रकार सेना की प्रगति को रोकने के लिए आतंकियों ने, जो 17 बारूदी टीले बना रखे थे उन सबको तबाह कर दिया गया। इराक़ी सेना के मीडिया विभाग का कहना है कि अंबार प्रांत के शहर फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता के लिए होने वाली कार्यवाही में अलबू शिज्ल में दसियों आतंकी मारे गये। (AK)