फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल का एक ड्रोन मार गिराया
फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में स्थित नाबलुस शहर में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने इस्राईल के एक ड्रोन विमान को मार गिराया है।
फ़िलिस्तीन अल-यौम वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने नाबलुस के आसमान में ज़ायोनी शासन के ड्रोन को मार गिराया है, जिसके बाद इस्राईली सैनिकों के साथ उनकी झड़प भी हुई।
इस्राईली सैनिकों ने नाबलुस शहर में फ़िलिस्तीनियों के घरों पर रॉकेट दाग़े और लोगों को डराया-धमकाया।
ज़ायोनी सैनिकों ने एक घर की घेराबंदी कर ली, जिसके बाद फ़िलिस्तीनियों के साथ उनकी भीषण झड़प हुई, जिसमें कम से कम 8 फ़िलिस्तीनी नागरिक ज़ख़्मी हो गए।
इसके अलावा भी इस्राईली सैनिकों ने एक शहीद मोहम्मद अल-अज़ीज़ी के घर को घेर लिया और शहीद के परिवार को धमकाया।
ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ महीने के दौरान, अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक के इलाक़े में ज़ायोनी शासन ने अपने अत्याचारों और अपराधों में अभूतपूर्व वृद्धि कर दी है, लेकिन इस बार अप्रत्याशित तौर से उसे फ़िलिस्तीनियों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। msm