5 भारतीय नागरिकों को ज़िंदा दफ़्न करने वालों को फांसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12418-5_भारतीय_नागरिकों_को_ज़िंदा_दफ़्न_करने_वालों_को_फांसी
सऊदी अरब के उन तीन नागरिकों को फांसी की सज़ा सुनाई गई है जिन्होंने 5 भारतीय नागरिकों को ज़िंदा दफ़्न कर दिया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१६ ११:०० Asia/Kolkata
  • 5 भारतीय नागरिकों को ज़िंदा दफ़्न करने वालों को फांसी

सऊदी अरब के उन तीन नागरिकों को फांसी की सज़ा सुनाई गई है जिन्होंने 5 भारतीय नागरिकों को ज़िंदा दफ़्न कर दिया था।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के अधिकारियों को पिछले साल एक खेत में 5 लोगों के शव मिले थे। इन पाचों लोगों हाथ बंधे हुए थे। बाद में पता चला कि इनका संबन्ध भारत से है। यह पांचों भारतीय नागरिक सऊदी अरब में काम करने के लिए आए थे। इनके सऊदी हत्यारों का आरोप है कि उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी जबकि स्थानीय लोग इस बात को नकारते हैं।

अर्रेयाज़ समाचारपत्र के अनुसार जिन तीन लोगों ने इन भारतीय नागरिकों को ज़िंदा दफ़्न किया उन्होंने पहले उनको बहुत मारापीटा और बाद में उनके हाथ को रस्सी से बांधा और मुंह पर कपड़ा बांधकर दो मीटर गहरे गढ़ढे में ज़िंदा दफ़्न कर दिया था।