जिहादे इस्लामी की रॉकेट यूनिट के कमांडर इस्राईली हमले में शहीद
गुरुवार को तड़के ग़ज्ज़ा के दक्षिण में स्थित ख़ान यूनुस पर इस्राईल ने हवाई हमला किया, जिसमें जिहादे इस्लामनी का एक कमांडर शहीद हो गया है।
जिहादे इस्लामी ने एक बयान जारी करके अपने एक सीनियर कमांडर अली ग़ाली को श्रद्धांजलि देते हुए इस्राईल को उनके ख़ून का बदला लेने की चेतावनी दी है।
इस्राईल का दावा है कि शहीद होने वाले जिहादे इस्लामी के कमांडर अली ग़ाली प्रतिरोधी गुट की रॉकेट लॉचिंग फ़ोर्स के कमांडर थे।
अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, अली ग़ाली जिहादे इस्लामी की रॉकेट लॉंचिंग यूनिट के प्रमुख थे, जिनकी हत्या के लिए इस्राईल कई बार प्रयास कर चुका था।
फ़िलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, गुरुवार को तड़के इस्राईल ने ख़ान यूनुस में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया, जिसमें जिहादे इस्लामी के एक कमांडर समेत कई लोग शहीद हो गए।
इस बीच, ग़ज्ज़ा पर ताज़ा हमलों की शुरूआत करने वाले ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनी गुटों की जवाबी कार्यवाही से घबराकर युद्ध विराम के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए हैं।
इस्राईली अधिकारियों ने मध्यस्थता के लिए मिस्र, क़तर और संयुक्त राष्ट्र संघ से संपर्क किया है और फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों को जवाबी कार्यवाही नहीं करने के लिए राज़ी करने का अनुरोध किया है। msm