फ़िलिस्तीन में क्या हो रहा है और क्या होगा?
फ़िलिस्तीनी इलाक़ों पर इस्राईल के हमलों में शहीद होने वालों की तादाद 25 हो गई है जिसमें जेहादे इस्लामी संगठन के 4 कमांडर शामिल हैं। इस्राईली हमलों में महिलाओं और बच्चों की शहादत के हृदय विदारक दृष्य सामने आए।
एक हमले में तो एक ही परिवार के तीन लोगो शहीद हो गए जिसमें दो मासूम बच्चे और उनका बाप शामिल था। मीराल नाम की एक बच्ची की जिंदगी को इस्राईली दरिंदगी ने इस तरह निशाना बनाया कि उसके माता पिता और भाई मौत की नींद सो गए और मीराल नाम की बच्ची की समझ में ही नहीं आया कि अचानक यह सब क्या हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने वाली वीडियो में मीराल नाम की बच्ची बिलख बिलख कर कह रही है मेरे पिता को बुलाओ।
मीराल अकेली फ़िलिस्तीनी बच्ची नहीं है जिससे इस्राईल ने उसका परिवार बेरहमी से छीन लिया बल्कि इस तरह के फ़िलिस्तीनी बच्चों की संख्या बहुत है और लगातार बढ़ती जाती है। यह बच्चे अपना जीवन किस तरह गुज़ारेंगे इस बारे में कोई कुछ भी अंदाज़ा नहीं लगा सकता।
यहां यह बिंदु यह भी है कि फ़िलिस्तीन से आने वाली इतनी दर्दनाक तस्वीरों और वीडियोज़ से उन देशों और सरकारों पर कोई असर नहीं होता जो इस्राईल और इस्राईली अपराधों का खुलकर समर्थन करती हैं। इसलिए कि उनकी तरफ़ से कभी कोई ठोस प्रतिक्रिया देखने में नहीं आती जो इस्राईल पर अंकुश लगा सके।
पश्चिमी मीडिया तो इस मामले में बेहद दोग़ला साबित हुआ है। यूक्रेन की जंग से जुड़ी ख़बरों और जंग की तबाही को सारी दुनिया में दिखाने, यहां तक कि बढ़ा चढ़ा कर बयान करने में पश्चिमी मीडिया आगे आगे रहा। उसने इसके लिए अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया मगर फ़िलिस्तीनियों का दुख और उनपर होने वाले अत्याचार के बारे में उसका रवैया एसा है कि मानो उसे फ़िलिस्तीन की घटनाओं से कोई फ़र्क़ ही नहीं पड़ता।
यह तो हक़ीक़त है कि इस्राईल बच्चों की हत्या का लंबा रिकार्ड रखता है और संयुक्त राष्ट्र संघ सहित अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने सीख लिया है कि इस्राईल का ख़ामोशी से समर्थन किया जाए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने ज़ायोनी शासन के अपराधों पर पश्चिम की ख़ामोशी का ज़िक्र करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के हालिया अमानवीय हमलों और व्यवहार पर पश्चिमी देशों विशेष रूप से पश्चिमी मीडिया की ख़ामोशी के करण इस्राईल का अपारथाइड प्रशासन और भी गुस्ताख़ होता जा रहा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए