ग़ज़्ज़ा युद्ध का नक्शा ही बदल जाएगा अगर एसा होता है
इस्राईल के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों की सहायता के लिए इराक़ी प्रतरोधकर्ता तैयार हैं।
इराक़ के "असाएबे अहलेहक़" प्रतरितधकर्ता गुट ने फ़िलिस्तीनियों की सहायता करने की बात कही है।
"असाएबे अहलेहक़" के महासचिव ने फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी संगठन के महासचिव के साथ टेलिफोन वार्ता में यह बात कही है। क़ैस अल ख़ज़अली ने ज़ेयाद नोख़ाला के साथ वार्ता में शुक्रवार को कहा कि इराक़ का प्रतिरोधक गुट, ज़ायोनियों के अत्याचारों के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनियों की सहायता करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस टेलिफोन वार्ता में ख़ज़अली ने कहा कि इराक़, फ़िलिस्तीनियों की आकांक्षाओं का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि ज़ायोनियों के अत्याचारों का सामना कर रहे संघर्षकर्ताओं की सहायता के लिए हम तैयार हैं। इसी के साथ उन्होंने अवैध ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के कड़े संघर्ष की सराहना की।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के आक्रमण में अबतक 33 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। इन शहीदों में 6 बच्चे और 3 महिलाए हैं। फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों की इन कार्यवाहियों में 147 से अधिक फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए