फ़िलिस्तीनियों के इस मीज़ाइल ने इस्राईल की नींद हराम कर दी...वीडियोज़
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन की सैन्य शाखा सराया अलक़ुद्स ने ज़ायोनी शासन को संदेश दिया है कि तुम्हारा डिफ़ेंस सिस्टम किसी लाएक़ नहीं है।
अलक़ुद्स ब्रिगेड ने अपने बुराक़-85 मीज़ाइल का एक वीडियो जारी करके इस्राईली सेना को संदेश भेजा और कहा कि फ़लाख़िन दाऊद डिफ़ेंस सिस्टम तुम्हारे किसी काम का नहीं होगा।
अलक़ुद्स ब्रिगेड ने अपने बयान में कहा है कि फ़लाख़िन दाऊद सिस्टम प्रतिरोध के मीज़ाइलों को रोकने में बुरी तरह नाकाम रहा है इसीलिए यह तुम्हारे किसी लाएक़ नहीं है।
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन की सैन्य शाखा सराया अलक़ुद्स के मीडिया विभाग ने बुराक़-85 मीज़ाइल के बारे में एक वीडियो जारी करके ज़ायोनियों को अरबी और हेब्रू भाषा में संदेश दिया है।
एक नया वीडियो जारी करके सराया अलक़ुद्स मीडिया ग्रुप ने बुराक़-85 मीज़ाइल के फ़ायदे, ज़मीन के अंदर छिपे हुए लांचर पैड्स में मिज़ाइलों को कैसे लैस किया जाए और मीज़ाइल दाग़ने की प्रक्रिया के बारे में बात की।
सराया अलक़ुद्स का वीडियो इस वाक्य पर ख़त्म होता है कि आपका फ़लाख़िन डिफ़ेंस सिस्टम आपके किसी काम का नहीं है। अरबी और हेब्रू दोनों भाषाओं में लिखा गया यह संदेश ज़ायोनी शासन के फ़लाख़िन दाऊद मीज़ाइल डिफ़ेंस सिस्टम की ओर इशारा करता है।
12 मई शुक्रवार को सराया अलक़ुद्स ने ज़ायोनी शासन के साथ युद्ध में BORAQ/85 रॉकेटों के प्रयोग की सूचना दी और इस बात पर दिया कि यह रॉकेट सराया अलक़ुद्स के संघर्षकर्ताओं ने तैयार किए हैं। इन रॉकेटों की रेंज 85 किलोमीटर तक है, इस की चौड़ाई 220 मिलीमीटर और इसके वॉरहेड का वज़न 40 किलोग्राम है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए