हलब और इद्लिब में कई नागरिक हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12457-हलब_और_इद्लिब_में_कई_नागरिक_हताहत_व_घायल
सीरिया में विदेश समर्थित आतंकियों के ताज़ा हमलों में कम से कम 10 व्यक्ति हताहत व घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २४, २०१६ १८:१५ Asia/Kolkata
  • हलब और इद्लिब में कई नागरिक हताहत व घायल

सीरिया में विदेश समर्थित आतंकियों के ताज़ा हमलों में कम से कम 10 व्यक्ति हताहत व घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सीरिया के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित कफ़रया क़स्बे पर आतंकियों ने रॉकेट से हमला किया जिसमें 2 व्यक्ति हताहत और 6 अन्य घायल हुए। कफ़रया क़स्बा इस समय आतंकियों की नाकेबंदी में है। लगभग दो साल से इस क़स्बे पर तुर्की और सऊदी अरब द्वारा समर्थित आतंकी रॉकेटों से हमले कर रहे हैं।

इसी प्रकार सीरिया के उत्तरी शहर हलब में भर आतंकियों ने कई इलाक़ों पर रॉकेट से हमला किया जिसमें एक व्यक्ति हताहत और 3 घायल हुए।

इस बीच सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत लाज़ेक़िया और तरतूस बंदरगाह पर आतंकवादी हमलों में हताहत होने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी है। इस अपराध की ज़िम्मेदारी दाइश ने ली है।

सीरिया में मार्च 2011 से बश्शार असद की क़ानूनी सरकार को गिराने के लिए अमरीका और उसके घटकों का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों के व्यापक हमले से इस देश में संकट शुरु हुआ। (MAQ/N)