अंसारुल्लाह ने जेद्दा घोषणापत्र को ख़ारिज कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i124600-अंसारुल्लाह_ने_जेद्दा_घोषणापत्र_को_ख़ारिज_कर_दिया
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनैतिक विभाग के प्रमुख ने जेद्दा में अरब देशों की कांफ़्रेंस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि यह घोषणापत्र वास्तविकता के विपरीत है।
(last modified 2023-05-20T08:01:00+00:00 )
May २०, २०२३ १२:२८ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह ने जेद्दा घोषणापत्र को ख़ारिज कर दिया

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनैतिक विभाग के प्रमुख ने जेद्दा में अरब देशों की कांफ़्रेंस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि यह घोषणापत्र वास्तविकता के विपरीत है।

रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनैतिक विभाग के प्रमुख मुहम्मद अली अलहूसी ने अपने ट्वीट में जेद्दा में होने वाली अरब देशों की कांफ़्रेंस के घोषणात्र को वास्तविकता और सच्चाई के विपरीत क़रार देते हुए इसे रद्द कर दिया और कहा कि यह अगर वास्तविक क़दम होता तो उस पर सबकी सहमति होती और उसके अनेक बिन्दुओं पर तुरंत अमल किया जाता।

मुहम्मद अली अलहूसी ने कहा कि सबसे पहले तो जेद्दा में सारे सशस्त्र गुटों का समर्थन ख़त्म करके उन सबका बजट फ़िलिस्तीनियों को दिया जाता और इस कांफ़्रेंस के सदस्य देशों में से अगर कोई प्रतिबद्धता न करता तो उसके सारे बैंक एकाउंट, व्यापारिक और आर्थिक सहयोग रोक दिया जाता। उन्होंने कहा कि अरब देशों के अरब देशों की इस बैठक के घोषणापत्र से पता चलता है कि यह शांति की स्थापना नहीं चाहते। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए