कुद्स की तलवार अभी म्यान में नहीं रखी गयी हैः मिशअल
फिलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन हमास के प्रमुख ने कहा है कि कुद्स और मस्जिदुल अक्सा का विषय जंग की मेज़ पर है जिसे जायोनी दुश्मन हर तरीके से अपने हित में करने की चेष्टा में है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार खालिद मिशअल ने कहा कि जायोनी शासन ने फिलिस्तीनी राष्ट्र के खिलाफ अपने अपराधों में हद कर दी है और जो कुछ उसके पास है उसका सहारा लेकर वह अपनी षडयंत्रकारी योजनाओं को व्यवहारिक बनाने की चेष्टा में है।
उन्होंने बल देकर कहा कि प्रतिरोध की कुद्स नामक तलवार विश्व वासियों के लिए इस अर्थ में एक संदेश थी कि प्रतिरोध बाकी और रहने वाला है और मस्जिदुल अक्सा का प्रतिरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी फिलिस्तीनी मस्जिदुल अक्सा के समर्थन और उसकी रक्षा में खड़े हो गये हैं चाहे वह कुद्स के रहने वाले हों, पश्चिमी किनारे के रहने वाले हों या गज़्ज़ा पट्टी के रहने वाले हों।
उन्होंने कहा कि "सैफुल क़ुद्स" जंग के दौरान गज़्ज़ा पट्टी मस्जिदुल अक्सा के सुरक्षा करने वालों की सहायता के लिए आ गया और दुश्मन को यह संदेश दे दिया कि कुद्स की तलवार अभी म्यान में नहीं रखी गयी है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!