इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i124894-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_फ़िलिस्तीनी_युवा_शहीद
इस्राईली सैनिकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर हमला करके एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद और 8 अन्य को घायल कर दिया।
(last modified 2023-05-29T08:56:56+00:00 )
May २९, २०२३ १४:२२ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, फ़िलिस्तीनी युवा शहीद

इस्राईली सैनिकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर हमला करके एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद और 8 अन्य को घायल कर दिया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 37 वर्षीय अशरफ़ मुहम्मद अमीन इब्राहीम नामक फ़िलिस्तीनी युवा को सोमवार की सुबह इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित जेनीन शहर में गोली मार कर शहीद कर दिया।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अशरफ़ इब्राहीम के सीने और पेट में दो गली लगी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। इस फ़िलिस्तीनी युवा की शहादत के बाद जेनीन शहर में स्थित फ़िलिस्तीन के इस्लामी और राष्ट्रीय ग्रुपों और संगठनों ने व्यापक हड़ताल का एलान कर दिया।

फ़िलिस्तीन की सरकारी समाचार एजेन्सी वफ़ा ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस्राईली सैनिक जेनीन शहर में घुस गये जिसके बाद फ़िलिस्तीनियों की उनके झड़पें शुरु हो गयीं जिसमें 8 लोग घायल हो गये।

उधर इस्राईली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर हमला करके 14 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए