सीरिया में रूसी हैलीकाप्टर मार गिराए जाने का खंडन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12532-सीरिया_में_रूसी_हैलीकाप्टर_मार_गिराए_जाने_का_खंडन
रूस ने सीरिया में अपने किसी भी हैलिकाप्टर को मार गिराए जाने का खण्डन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१६ १३:०१ Asia/Kolkata
  • सीरिया में रूसी हैलीकाप्टर मार गिराए जाने का खंडन

रूस ने सीरिया में अपने किसी भी हैलिकाप्टर को मार गिराए जाने का खण्डन किया है।

रूस के रक्षामंत्रालय ने पश्चिमी संचार माध्यमों के इन दावों का खंडन किया है कि सीरिया में आतंकियों पर हमले के दौरान रूस के कई हेलीकाप्टर तबाह हो गए।

रशा टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार की रात एक बयान जारी करके पश्चिमी संचार माध्यमों के उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि हुम्स प्रांत की एक हवाई छावनी पर हमला करके दाइश ने रूस के चार हेलीकाप्टरों को तबाह कर दिया।

रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेन्कोव ने कहा कि सीरिया में मौजूद रूसी हैलीकाप्टर वर्तमान समय में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की अपनी सामान्य कार्यवाही में व्यस्त हैं। इससे पहले स्ट्राटफ़ोर नामक वेबसाइड ने सैटेलाइट चित्र जारी करे दावा किया था कि दाइश के हमले में रूस की गाड़ी और उसका हेलीकाप्टर तबाह हो गया। (AK)