सऊदी विदेश मंत्री का ईरान दौरा बहुत जल्द
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i125352-सऊदी_विदेश_मंत्री_का_ईरान_दौरा_बहुत_जल्द
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान जल्द ही ईरान का दौरा करने वाले हैं।
(last modified 2023-06-13T02:21:06+00:00 )
Jun १३, २०२३ ०७:४७ Asia/Kolkata
  • सऊदी विदेश मंत्री का ईरान दौरा बहुत जल्द

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान जल्द ही ईरान का दौरा करने वाले हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पत्रकार सम्मेलन में ईरान और सऊदी अरब के कूटनैतिक संबंधों की बहाली के बारे में बात करते हुए सऊदी विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान अपने ईरानी समकक्ष हुसैर अमीर अब्दुल्लाहियात के निमंत्रण पर ईरान का दौरा करेंगे और ईरान में सऊदी दूतावास पुनः खोले जाने के समारोह में भाग लेंगे।

गत 10 मार्च को ईरान और सऊदी अरब ने एलान किया था कि दोनों देशों के बीच कूटनैतिक रिश्ते बहाल हो रहे हैं और दो महीने के भीतर दोनों देशों के दूतावास खुल जाएंगे।

पिछले हफ़्ते ईरान का रियाज़ स्थित दूतावास दोबारा खोल दिया गया। इसी तरह जिद्दा में ईरान का वाणिज्य दूतावास भी दोबारा खुल गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए