सुरक्षा परिषद ने सीरिया धमाकों की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12574-सुरक्षा_परिषद_ने_सीरिया_धमाकों_की_निंदा_की
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने सीरिया के तटवर्ती शहरों पर दाइश के आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१६ १६:२६ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा परिषद ने सीरिया धमाकों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने सीरिया के तटवर्ती शहरों पर दाइश के आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

शिनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी करके सीरिया के तटवर्ती शहरों पर दाइश के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि सीरिया में आतंकी गुटों के हमले जारी रहने और इस देश में उनकी उपस्थिति के परिणमा चिंता जनक हैं। इस बयान में आगे कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इस अपराध में लिप्त लोगों, अपराधियों और आतंकियों के वित्तीय और सामरिक समर्थकों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इसी प्रकार सीरिया शांति वार्ता के नये चरण के आरंभ होने का समर्थन करते हुए इस प्रकार की वार्ता को मज़बूत बनाने के लिए सदस्यों की भागीदारी पर बल दिया।

ज्ञात रहे कि सोमवार को आतंकी गुट दाइश ने सीरिया के तटवर्ती क्षेत्रों तरतूस और जबला पर भीषण हमला किया जिसमें 150 से अधिक नागरिक हताहत और दो सौ से अधिक घायल हुए थे। वर्ष 2011 से सीरिया में संकट जारी है और अमरीका और उसके घटकों के समर्थित आतंकवादी सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की क़ानूनी सरकार को गिराने के लिए इस देश की सेना से लड़ रहे हैं। (AK)