यमन, जौफ़ प्रांत में बमबारी, 6 हताहत 8 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12577-यमन_जौफ़_प्रांत_में_बमबारी_6_हताहत_8_घायल
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के जौफ़ प्रांत पर हमला किया जिसमें छह लोग हताहत और 8 घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१६ १६:२९ Asia/Kolkata
  • यमन, जौफ़ प्रांत में बमबारी, 6 हताहत 8 घायल

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के जौफ़ प्रांत पर हमला किया जिसमें छह लोग हताहत और 8 घायल हुए।

अलमसीरा टीवी चैनल ने कहा कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने बुधवार को जौफ़ प्रांत के हरीबुल क़रामीश क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की। इसी मध्य लहज प्रांत के तबन क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों पर सऊदी अरब के मीज़ाइल हमलों में छह यमनी नागरिक हताहत हुए । मारे गये लोगों में कई बच्चे भी शामिल है। अदन अलग़द साइट के अनुसार, लहज प्रांत के आसपास के क्षेत्र में हुए सऊदी अरब के हवाई हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हमले आरंभ कर रखे हैं जिसका मुख्य लक्ष्य त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाना है किन्तु एक वर्ष से जारी हमलों के बाद भी सऊदी अरब और उसके घटक यमन में किसी एक भी लक्ष्य को नहीं पा सके। (AK)