सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर हमला, 2 की मौत
सऊदी अरब में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला करने के लिए आए शख्स ने गोलियां चलाई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत हो गई।
सऊदी अरब के जिद्दा नगर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने गोलीबारी की घटना हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त समाचारों के अनुसार दूतावास की इमारत पर हमला करने वाला हमलावर भी गोलीबारी में मारा गया है।
सुरक्षा गार्डों में से एक नेपाली कर्मचारी था। गोलीबारी के दौरान गंभीर चोट लगने से उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला बुधवार शाम 6.45 बजे हुआ, जब कार में सवार एक व्यक्ति ने जिद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास आकर रुका और हाथ में गन लेकर बाहर निकला। बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने स्थिति के अनुसार उससे निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया। इस दौरान एक नेपाली सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए