अवैध ज़ायोनी बस्ती पर फ़िलिस्तीनी बटालियन का रॉकेट हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i126652-अवैध_ज़ायोनी_बस्ती_पर_फ़िलिस्तीनी_बटालियन_का_रॉकेट_हमला
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन हमास की एक बटालियन ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर के निकट, एक अवैध ज़ायोनी बस्ती पर रॉकेट फ़ायर किया है।
(last modified 2023-07-27T07:24:22+00:00 )
Jul २७, २०२३ १२:५४ Asia/Kolkata
  • अवैध ज़ायोनी बस्ती पर फ़िलिस्तीनी बटालियन का रॉकेट हमला

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन हमास की एक बटालियन ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर के निकट, एक अवैध ज़ायोनी बस्ती पर रॉकेट फ़ायर किया है।

गुरुवार को हमास की सैन्य शाख़ा अल-क़स्साम से जुड़ी अल-अय्याश बटालियन ने एक बयान में कहा कि उसने अवैध ज़ायोनी बस्ती राम-ओन पर क़स्साम-1 रॉकेट फ़ायर किया है।

बयान में कहा गया है कि यह रॉकेट हमला, बैतुल मुक़द्दस स्थित अल-अक़सा मस्जिद पर ज़ायोनियों के हमले के जवाब में किया गया है।

अल-अय्याश बटालियन का कहना है कि अल-अक़सा मस्जिद हमारी रेड लाइन है, जिसे हम ज़ायोनियों को कभी नहीं लांघने देंगे।

पिछले साल जबसे इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के नेतृत्व में धुर-दक्षिणपंथी चरमपंथी ज़ायोनी दलों के गठबंधन ने सत्ता संभाली है, फ़िलिस्तीनियों और अल-अक़सा मस्जिद पर ज़ायोनियों के हमलें में वृद्धि हो गई है।

गुरुवार को ही इस्राईल के कट्टरपंथी सुरक्षा मंत्री इतमर बेन ग्विर ने अल-अक़सा मस्जिद में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घुसपैठ की।

ज़ायोनी घुसपैठियों को इस्राईली सैनिकों का समर्थन प्राप्त था और उन्होंने फ़िलिस्तीनी मुसलमानों को वहां नमाज़ अदा करने से रोक दिया। msm