इस्राईल के दिल पर हमला, सुरक्षा तंत्र बौखलाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127002-इस्राईल_के_दिल_पर_हमला_सुरक्षा_तंत्र_बौखलाया
तेल अवीव के केंद्र में फ़िलिस्तीनी युवा की शहादतप्रेमी कार्रवाई ने इस शासन के सुरक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।
(last modified 2023-08-07T04:59:23+00:00 )
Aug ०७, २०२३ १०:२२ Asia/Kolkata

तेल अवीव के केंद्र में फ़िलिस्तीनी युवा की शहादतप्रेमी कार्रवाई ने इस शासन के सुरक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।

वेस्ट बैंक में स्थित जेनिन के रुमाना गांव के 27 वर्षीय युवक कामिल अबू बक्र ने एक बार फिर अपने शहादत प्रेमी अभियान से अवैध शासन के सुरक्षा तंत्र को आश्चर्यचकित कर दिया।

शनिवार शाम को कामिल अबू बक्र ने तेल अवीव के मध्य में नहला बेन्यामीन क्षेत्र में ज़ायोनी सैनिकों पर गोलीबारी की जिसके परिणामस्वरूप एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

यह ऑपरेशन शुक्रवार शाम अवैध ज़ायोनी शासन के अपराधों पर फ़िलिस्तीनी युवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया थी। शुक्रवार की शाम रामल्लाह के दक्षिण-पूर्व में बरका गांव पर ज़ायोनी कट्टरपंथियों के ग्रुप के हमले में 19 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवक क़ोसई मअतान शहीद हो गया था।

ज़ायोनी समाचार पत्र येदीयेत अहारानोत ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि  कार्यवाही को अंजाम देने वाले 27 वर्षीय युवा के बैग में उसकी वसीयत थी और उसमें लिखा था कि वह शहीद क़ोसई मअतान के खून का बदला लेना चाहता है जिसे ज़ायोनी बस्तियों के कट्टरपंथियों ने मार डाला था।

इसीलिए सबसगे पहला मुद्दा यह है कि तेल अवीव के केंद्र में ऑपरेशन ज़ायोनी अपराध के लिए फ़िलिस्तीनी युवाओं की निर्णायक और तत्काल प्रतिक्रिया थी। इस संबंध में फिलिस्तीन के इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन हमास ने एक बयान में इस ऑपरेशन का स्वागत या और इसे फिलिस्तीनी राष्ट्र और मस्जिदुल अल-अक्सा के ख़िलाफ ज़ायोनियों के अपराधों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया क़रार दिया।

एक और महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि तेल अवीव के केंद्र में ऑपरेशन एक महत्वपूर्ण बिंदु ज़ाहिर करता है कि वेस्ट बैंक में प्रतिरोध अभी भी गतिशील और जीवित है और वेस्ट बैंक, विशेष रूप से जेनिन शहर के युवा न केवल इस्राईली सैनिकों से डरते हैं बल्कि ज़ायोनी अपराधों का जवाब देने के लिए उनकी इच्छाशक्ति और भी मज़बूत हुई है।

हमास के बयान में कहा गया है कि तेल अवीव के मध्य में हुआ ऑपरेशन साबित करता है कि वेस्ट बैंक और बैतुल मुक़द्दस में प्रतिरोध की आग बुझाने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन ने जिस पर ज़ायोनी कट्टरपंथियों ने ऑपरेशन के संचालक की सदस्यता का आरोप लगाया है, एक बयान में तेल अवीव ऑपरेशन को प्रतिरोध की निरंतरता और गतिशीलता का चिन्ह क़रार दिया।

ज़ायोनी मीडिया द्वारा एक और महत्वपूर्ण बात बताई गई है। इन मीडिया ने तेल अवीव के केंद्र में हुए ऑपरेशन को एक आश्चर्य और इज़राइल की सुरक्षा और खुफिया तंत्र के लिए एक बड़ा झटका बताया। ज़ायोनी शासन के चैनल-13 ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तेल अवीव के केंद्र में ऑपरेशन पुलिस और शाबाक के लिए एक आश्चर्य था क्योंकि यह शनिवार को हुआ और ऐसी स्थिति में हुआ जब इस सड़क पर अत्यधिक भीड़ थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें