इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, फ़िलिस्तीनी नौजवान शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127106-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_फ़िलिस्तीनी_नौजवान_शहीद
फ़िलिस्तीन के पश्चिमी नाब्लस के क्षेत्र में ज़ायोनी सेना के हमले में एक फ़िलिस्तीनी युवा अहमद मुहम्मद ख़लीफ़ा शहीद हो गया।
(last modified 2023-08-10T07:32:39+00:00 )
Aug १०, २०२३ १३:०० Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, फ़िलिस्तीनी नौजवान शहीद

फ़िलिस्तीन के पश्चिमी नाब्लस के क्षेत्र में ज़ायोनी सेना के हमले में एक फ़िलिस्तीनी युवा अहमद मुहम्मद ख़लीफ़ा शहीद हो गया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सेना ने पश्चिमी नाब्लस के क्षेत्र ज़ोवाता में हमला करके एक 27 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवा अहमद मुहम्मद ख़लीफ़ा को फ़ायरिंग करके शहीद कर दिया।

फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी नाब्लस के क्षेत्र ज़ोवाता में हमला किया तो फ़िलिस्तीनी युवाओं के साथ उनकी झड़प हुई।

क्षेत्र में ज़ायोनी सैनिकों के स्नाइपर ने फ़िलिस्तीनी युवा के सिर पर गोली मारी जिससे वह शहीद हो गया।

जारी वर्ष में अब तक शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 224 हो गयी है।

वेस्टबैंक में भी सादी वर्दी में ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी युवाओं के अपहरण का प्रयास किया। बुधवार को सादी वर्दी में ज़ायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवा का अपहरण कर लिया था। (AK)

  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें