इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127130-इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_में_एक_फ़िलिस्तीनी_युवा_शहीद
फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने कट्टरपंथी ज़ायोनियों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत की सूचना दी है।
(last modified 2023-08-11T03:20:31+00:00 )
Aug ११, २०२३ ०८:४८ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद

फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने कट्टरपंथी ज़ायोनियों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत की सूचना दी है।

फ़िलिस्तीनी मीडिया के अनुसार, यह युवा फ़िलिस्तीनी तूलकरम शिविर पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में शहीद हो गया। इस शहीद के साथ-साथ इस हमले में 4 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने यह भी घोषणा की कि ज़ायोनी शासन ने एम्बुलेंस को घायल फ़िलिस्तीनियों को ले जाने से रोक दिया है।

ज़ायोनी कट्टरपंथियों के अपराधों का सिलसिला जारी है जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहले ही अवैध वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी जनता और उनकी संपत्तियों पर इस्राईली बस्तियों के निवासियों के हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि पर चेतावनी दी थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें