पचास लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं अरबईन में करबला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127388-पचास_लाख_से_अधिक_श्रद्धालु_पहुंच_रहे_हैं_अरबईन_में_करबला
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का चेहलुम मनाने के लिए दुनिया भर से 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र नगर करबला पहुंचेंगे। 
(last modified 2023-08-18T15:26:03+00:00 )
Aug १८, २०२३ २०:५६ Asia/Kolkata
  • पचास लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं अरबईन में करबला

इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का चेहलुम मनाने के लिए दुनिया भर से 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र नगर करबला पहुंचेंगे। 

इराक़ में अरबई कार्यक्रम का आयोजन करने वाली समिति की ओर से बताया गया है कि इस वर्ष अरबईन में करबला आने वाले ज़ाएरीन की संख्या 50 लाख से अधिक रहने की संभावना है। 

20 सफ़र सन 1445 हिज़री क़मरी बराबर 6 सितंबर 2023 को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया जा रहा है जिसको अरबईन के नाम से भी पुकारा जाता है। 

इराक़ में सदियों से यह परंपरा चली आ रही है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम या अरबईन के अवसर पर इस देश के लोग विभिन्न नगरों से सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके करबला जाते हैं।  यह लोग पूरे रास्ते पैदल चलते हैं और यह लंबा रास्ता तै करके करबला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की ज़्यारत करते हैं।

विदेशों से आने वाले हुसैनी, पवित्र नगर नज़फ़ से करबला की यात्रा निश्चित रूप से पैदल ही तै करते हैं।  हज जैसे धार्मिक आयोजन के बाद अरबईन के अवसर पर करबला में लाखों श्रद्धालुओं की गैदरिंग को अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी गैदरिंग कहा जा रहा है।  अरबई के दृष्टिगत ईरान और इराक़ की सीमा सुरक्षा कमानों के अधिकारियों ने दोनों देशों की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए बग़दाद में एक बैठक की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे