लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस्राईल की भड़काऊ कार्यवाहियां
लेबनान में डर और भय पैदा करने के लिए ज़ायोनी सैनिकों ने अल-ओबाद सैन्य अड्डे से हवाई फायरिंग की।
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों ने लेबनान के सीमावर्ती इलाकों में डर फैलाने के लिए लेबनान के अंदर हवाई गोलीबारी की है।
यह घटना ऐसे समय में घटी जब ज़ायोनी शासन ने संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना यूनीफ़ेल को लेबनान में सैन्य शिविरों की निगरानी करने का दायित्व सौंपा है।
ज़ायोनी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ज़ायोनी शासन ने अपने अनुरोध में सुरक्षा परिषद से कहा है कि वह सीमा क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह द्वारा लगाए गए कैंपों की जांच करे और यूनीफ़ेल को ग्रीन लाइन क्षेत्र तक काम करने का दायित्व सौंपे।
ज़ायोनी सेना, लेबनानी सेना और यूनीफ़ेल के प्रतिनिधियों ने हिज़्बुल्लाह द्वारा स्थापित कैंपों के बारे में एक बैठक में भाग लिया और यूनीफ़ेल के कमांडर ने ज़ायोनी सेना और लेबनानी सेना से यूनीफ़ेल के साथ लगातार संपर्क में रहने और एकतरफा कार्रवाई से बचने का आग्रह किया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए