इस्राईली सेना की फ़ायरिंग से फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127762-इस्राईली_सेना_की_फ़ायरिंग_से_फ़िलिस्तीनी_युवा_शहीद
इस्राईली सैनिकों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवको गोली मार कर शहीद कर दिया।
(last modified 2023-08-30T09:27:32+00:00 )
Aug ३०, २०२३ १४:५२ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सेना की फ़ायरिंग से फ़िलिस्तीनी युवा शहीद

इस्राईली सैनिकों ने एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवको गोली मार कर शहीद कर दिया।

हिब्रू सूत्रों ने वेस्ट बैंक के दक्षिण में अलख़लील शहर में एक फ़िलिस्तीनी युवा की शहादत की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी मीडिया ने बताया कि वेस्ट बैंक के दक्षिण में अलख़लील शहर में "बैते हाजाई" की ज़ायोनी बस्ती के पास इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस्राईली मीडिया ने दावा किया कि इस युवक का इरादा अपनी कार से ज़ायोनियों को कुचलना था।

अभी तक घटना का ज़्यादा ब्योरा सामने नहीं आया है।

दूसरी ओर वेस्ट बैंक में प्रतिरोधकर्ताओं ने अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सेना के ख़िलाफ़ एक और आप्रेशन अंजाम दिया।

फ़िलिस्तीन के समा न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने वेस्ट बैंक में ज़ायोनी सैनिकों के ख़िलाफ़ एक और आप्रेशन अंजाम दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिरोधकर्ता बलों ने याबद इलाक़े में ज़ायोनी सेना की एक चेक पोस्ट पर गोलीबारी की, जिससे ज़ायोनी सैनिक भाग गए और वे अपने ठिकानों में छिप गए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें