अरबईन की रैली एकता व एकजुटता का कारण हैः अहमद सोहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i127978-अरबईन_की_रैली_एकता_व_एकजुटता_का_कारण_हैः_अहमद_सोहू
नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के नेता ने अरबईन की पैदल यात्रा को लोगों के बीच एकजुटता का कारण बतााय है।
(last modified 2023-09-07T06:31:56+00:00 )
Sep ०७, २०२३ १२:०१ Asia/Kolkata
  • अरबईन की रैली एकता व एकजुटता का कारण हैः अहमद सोहू

नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के नेता ने अरबईन की पैदल यात्रा को लोगों के बीच एकजुटता का कारण बतााय है।

आदम अहमद सोहू ने पवित्र करबला की यात्रा के कई आयाम हैं।  उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा न केवल शिया मुसलमानों के बीच एकता एवं एकजुटता का कारण है बल्कि अन्य इस्लामी पंथों के साथ सहयोग एवं एकता का कारण है। 

शेख इब्राहीम ज़कज़की के प्रतिनिधि ने करबला की पदयात्रा के लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका अगर उचित ढंग से सदुपयोग किया जाए तो यह आपसी भाईचारे के साथ ही वर्चस्ववादियों के विरुद्ध प्रतिरोध की भावना को भी मज़बूत करती है।आदम सोहू के अनुसार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम से प्रेम, दुनिया के सारे ही स्वतंत्रता प्रेमियों के मन में पाया जाता है।  उन्होंने कहा कि यही प्रेम आज पवित्र नगर करबला में लाखों लोगों के एकजुट होने का कारण बना है।  उनका कहना था कि इस समय दुनिया भर के वंचितों को सहायता के लिए विश्व को इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के नेतृत्व की ज़रूरत है। 

उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के नेता शेख इब्राहीम ज़कज़की के विशेष दूत आदम अहमद सोहू एक बहुत बड़े कारवां के साथ अरबईन की रैली में भाग लेने के लिए करबला गए हैं।  उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नजफ़ और करबला के बीच में "मूकिब" या सबील लगाई थी जहां पर करबला जाने वाले श्रद्धालुओं की आव-भगत की गई। 

ज्ञात रहे कि बुधवार 6 सितंबर को इराक़ में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया गया जिसमें विश्व के कई देशों से लाखों लोगों ने भाग लिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें