सीरिया में अकाल के प्रति संयुक्त राष्ट्र संघ की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12820-सीरिया_में_अकाल_के_प्रति_संयुक्त_राष्ट्र_संघ_की_चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवता प्रेमी मामलों के कार्यगुट के प्रमुख ने सीरिया में अकाल के प्रति चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१६ १३:४६ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अकाल के प्रति संयुक्त राष्ट्र संघ की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवता प्रेमी मामलों के कार्यगुट के प्रमुख ने सीरिया में अकाल के प्रति चेतावनी दी है।

रूस की स्पूतनीक समाचार एजेंसी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवता प्रेमी मामलों के कार्यगुट के प्रमुख और सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष दूत स्टीफ़न दिमिस्तूरा के सहायक यान ईगलैंड ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस समय संसार के सबसे कमज़ोर लाखों लोग, मानवता प्रेमी सहायताओं से भी वंचित हैं, कहा कि सीरिया को अभूतपूर्व अकाल का सामना है।

उन्होंने कहा कि सीरिया में आतंकियों के क़ब्ज़े वाले कुछ क्षेत्रों में बच्चों के कुपोषण की स्थिति एेसी है कि अगर उनकी मदद न की गई तो निश्चित रूप से भूख के कारण वे मर जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवता प्रेमी मामलों के कार्यगुट के प्रमुख ने संसार के विभिन्न देशों से अपील की है कि वे सीरिया में लोगों की मदद के लिए इस संगठन की सहायता करें। (HN)