यूरोपीय संघ ने सीरिया पर लगे प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12835-यूरोपीय_संघ_ने_सीरिया_पर_लगे_प्रतिबंधों_की_अवधि_बढ़ाई
यूरोपीय संसद ने सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१६ १५:३३ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय संघ ने सीरिया पर लगे प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई

यूरोपीय संसद ने सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

यूरोपीय संसद ने सीरिया पर लगाए गए अपने प्रतिबंधों की समय अवधि पहली जून 2017 तक के लिए बढ़ा दी है। यूरोपीय संसद की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि दिसम्बर 2014 में सीरिया के विरुद्ध यूरोपीय संघ की संसद की ओर से पारित प्रस्तावों के परिप्रेक्ष्य में इन प्रतिबंधों की समय सीमा में वृद्धि की गई है।

यूरोपीय संघ के एक कूटनैतिक सूत्र ने बताया कि इन प्रतिबंधों का एक भाग आर्थिक है जबकि एक भाग लोगों के प्रतिबंध पर आधारित है। यूरोपीय संघ ने घोषणा की है कि इन प्रतिबंधों में तेल पर प्रतिबंध, सीरिया में पूंजी निवेश पर प्रतिबंध, सीरिया के केंद्रीय बैंक की संपत्तियों की ज़ब्ती, लोगों के दमन के लिए संभावित रूप से प्रयोग होने वाली तकनीकों व उपकरणों पर प्रतिबंध और इंटरनैट व टेलीफ़ोन पर प्रतिबंध शामिल है। यूरोपीय संघ ने इसी तरह अपने बैंकों में मौजूद सीरिया के 200 लोगों की संपत्ति को भी ज़ब्त किया है। (HN)