फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i128472-फ़िलिस्तीन_इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_में_फ़िलिस्तीनी_युवा_शहीद
फ़िलिस्तीन के पश्चिमी जेनीन के अलयामून इलाक़े में ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत की सूचना है।
(last modified 2023-09-22T10:10:55+00:00 )
Sep २२, २०२३ १५:३९ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में फ़िलिस्तीनी युवा शहीद

फ़िलिस्तीन के पश्चिमी जेनीन के अलयामून इलाक़े में ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में एक फ़िलिस्तीनी युवक की शहादत की सूचना है।

रशा टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वेस्ट जेनिन के अलयामून इलाक़े में एक फ़िलिस्तीनी युवक के शहीद होने की सूचना दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक कफ़रदान के गांवों में ज़ायोनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में ज़ायोनी सैनिकों ने आंसू गैस के गोले, बम और गोलीबारी से हमला किया, जिसमें फ़िलिस्तीनी युवक की मौत हो गई।

पिछले दिनों ज़ायोनी सैनिकों के हमले के परिणामस्वरूप जेनिन में एक फ़िलिस्तीनी बच्चा शहीद हो गया और पश्चिमी नाब्लस के राफ़ीदिया इलाक़े के पड़ोस में कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे