ज़ायोनी हमले में 160 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i128946-ज़ायोनी_हमले_में_160_फ़िलिस्तीनी_शहीद
अवैध ज़ायोनी शासन के सैन्य आक्रमण में 160 फ़िलिस्तीनी शहीद और दसियों घायल हुए हैं।
(last modified 2023-10-07T10:49:10+00:00 )
Oct ०७, २०२३ १६:१९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी हमले में 160 फ़िलिस्तीनी शहीद

अवैध ज़ायोनी शासन के सैन्य आक्रमण में 160 फ़िलिस्तीनी शहीद और दसियों घायल हुए हैं।

 फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की हे कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के आक्रमण में 160 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए। इसमें लगभग 1000 लोग घायल हुए हैं। 

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आज शनिवार को ग़ज़्ज़ा में 160 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।  इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं।  फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी सेना पूरी शक्ति के साथ ग़ज्ज़ा पर बमबारी कर रही है।  थोड़े-थोड़े समय से विस्फोट की आवाज़ें आ रही हैं। 

कुछ इस्राईली सूत्रों ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध ज़मीनी आक्रमण की स्वीकृति की भी संभावना पाई जाती है।  ग़ज्ज़ा में कम से कम 4 इमारतों को लक्ष्य बनाया गया है। 

इस्राईल रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार अबतक 40 ज़ायोनी मारे गए हैं और 700 कालोनीवासी घायल हुए हैं।  फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ताओं ने शनिवार की सुबह, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में घुसकर अलअक़सा तूफान नामक आपरेशन शुरू किया था जिसके अन्तर्गत इस्राईल पर 5000 राकेट और मिसाइल बरसाए गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।