फ़िलिस्तीनियों का आपरेशन अप्रत्याशित नहीं थाः रूस
देमेत्री मेदवेदोफ ने फ़लिस्तीनियों की कार्यवाही को स्वभाविक प्रतिक्रिया बताया है।
रूस का मानना है कि हमास का अलअक़सा आपरेशन एक स्वभाविक प्रतिक्रिया है।
रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के विरुद्ध फ़िलिस्तीनियों की कार्यवाही कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है बल्कि यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है। देमेत्री मेदवेदोफ ने ट्वीट किया है कि फ़िलिस्तीन और इस्राईल के बीच तनाव दशकों से चला आ रह है जिसके पीछे अमरीका है।
उन्होंने कहा कि अमरीका बजाए इसके कि फ़िलिस्तीन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करे, हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। वह नियो-नाज़ी अर्थात यूक्रेन की हर तरह से सहायता कर रहा है।
रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव का यह बयान ज़ायोनियों के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की कार्यवाही के बाद आया है। हमास ने शनिवार को अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर घुसकर जहां पर एक आपरेशन किया वहीं पर इस शासन पर 5000 राकेटों से आक्रमण किया। फ़िलिस्तीनियों की कार्यवाही से ज़ायोनियों को बहुत नुक़सान हुआ है। इस्राईल की ओर से समाचार सेंसर किये जाने के बावजूद बहुत से बातें वहां से लीक होकर सामने आ रही हैं।
अलअक़सा तूफान नामक अभियान के अन्तर्गत कम से कम 300 ज़ायोनी मारे गए हैं, सैकड़ों धायल हुए हैं और दसियों को हमास ने बंदी बना लिया है। नेतनयाहू ने भी स्वीकार किया है कि जो कुछ हुआ वह वास्तव में बहुत ही अभूतपूर्व था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए