इस्राईल ने क़बूली अपनी नाकामी
इस्राईल के आर्मी चीफ ने हमास हमले पर कबूली अपनी नाकामी
इस्राईल के आर्मी चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने कहा है कि वह लोगों की मौत का बदला लेकर रहेंगे।
गज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में इस्राईल के आर्मी चीफ हरजी हलेवी ने अपनी नाकामी स्वीकार की है। IDF चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने कबूल किया कि उनकी नाकामी के कारण पिछले हफ्ते हमास की घुसपैठ से लोगों की हत्याएं हुईं। हलेवी ने कहा कि IDF नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है और शनिवार की सुबह गज्जा पट्टी के आसपास के क्षेत्र में हमने मोर्चा नहीं संभाला। हम सीखेंगे, हम जांच करेंगे, लेकिन फिलहाल जंग का वक्त है।
द टाइम्स ऑफ इस्राईल की रिपोर्ट के मुताबिक, हलेवी ने यह भी कहा कि इजरायल हमास और अन्य संगठनों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेगा। हलेवी ने कहा कि हम एक जानलेवा, क्रूर और स्तब्ध कर देने वाली घटना के 5 दिन बाद सामने हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए