ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की बमबारी जारी, 4 हज़ार से अधिक शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129364-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईल_की_बमबारी_जारी_4_हज़ार_से_अधिक_शहीद
ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल की बमबारी का सिलसिला जारी है और अब तक 4 हज़ार से अधिक लोग शहीद हो चुके हैं।
(last modified 2023-10-21T00:47:00+00:00 )
Oct २१, २०२३ ०६:१५ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की बमबारी जारी, 4 हज़ार से अधिक शहीद

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल की बमबारी का सिलसिला जारी है और अब तक 4 हज़ार से अधिक लोग शहीद हो चुके हैं।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सेना की बमबारी में शहीद फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 4137 तक पहुंच गई है जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्तूबर से इस्राईल की बमबारी में 13 हज़ार से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो गए हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन की कमी के कारण ग़ज़्ज़ा में डॉक्टर मोबाइल फोन की रोशनी में काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टर बिना एनेस्थीसिया के मरीज़ों का ऑपरेशन कर रहे हैं और घावों के इलाज के लिए सिरके का उपयोग कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, इस्राईली बमबारी से ग़ज़्ज़ा पट्टी में अब तक 30 फ़ीसद घर और इमारतें नष्ट हो चुकी हैं।

ग़ज़ा की आधी से ज़्यादा आबादी बेघर हो चुकी है, जिसमें से 5 लाख से ज़्यादा लोगों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के आपात शिविरों में शरण ले रखी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।