लेबनान के इस एक मिसाइल ने बढ़ा दी इस्राईल की चिंता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129558-लेबनान_के_इस_एक_मिसाइल_ने_बढ़ा_दी_इस्राईल_की_चिंता
इस्राईली सेना में बुधवार से एक विषय गंभीर चर्चा का केन्द्र बन गया है। दक्षिणी लेबनान से फ़ायर किए जाने वाले मिसाइल ने ज़ायोनी सामरिक गलियारों को बुरी तरह चौंका दिया है, चौंकने की वजह यह है कि ज़ायोनी विशेषज्ञों ने इस मिसाइल के बारे में कहा है कि यह ज़मीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल था जो दक्षिणी लेबनान से फ़ायर किया गया। ज़ायोनी सेना का कहना है कि यह पहला अवसर पर है कि हिज़्बुल्लाह ने इस प्रकार का मिसाइल प्रयोग किया है।
(last modified 2023-10-26T09:31:05+00:00 )
Oct २६, २०२३ १४:५७ Asia/Kolkata
  • लेबनान के इस एक मिसाइल ने बढ़ा दी इस्राईल की चिंता

इस्राईली सेना में बुधवार से एक विषय गंभीर चर्चा का केन्द्र बन गया है। दक्षिणी लेबनान से फ़ायर किए जाने वाले मिसाइल ने ज़ायोनी सामरिक गलियारों को बुरी तरह चौंका दिया है, चौंकने की वजह यह है कि ज़ायोनी विशेषज्ञों ने इस मिसाइल के बारे में कहा है कि यह ज़मीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल था जो दक्षिणी लेबनान से फ़ायर किया गया। ज़ायोनी सेना का कहना है कि यह पहला अवसर पर है कि हिज़्बुल्लाह ने इस प्रकार का मिसाइल प्रयोग किया है।

7 अक्तूबर को फ़िलिस्तीनी रेज़िस्टेंस फ़ोर्सेज़ की तरफ़ से अलअक़सा तूफ़ान नाम का बड़ा सैनिक आप्रेशन किया गया जिसके बाद से जंग के हालात हैं और लेबनान की सीमा पर हिज़्बुल्लाह और फ़िलिस्तीनी संगठनों के जवानों की ज़ायोनी सेना से झड़पें हो रही हैं।

मीडिया का कहना है कि दक्षिणी लेबनान से फ़ायर किए जाने वाले इस मिसाइल की आवाज़ सीरिया के गोलान हाइट्स के उस इलाक़े तक सुनाई दी जो इस्राईल के ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़े में है।

इस्राईली सेना ने मिसाइल के बारे में कहा है कि यह ज़मीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल है लेकिन हिज़्बुल्लाह और लेबनानी अधिकारियों की तरफ़ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

इस्राईली सेना और ज़ायोनी राजनैतिक नेतृत्व के लिए यह गंभीर चिंता की बात होगी कि हिज़्बुल्लाह के पास ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल पहुंचें। क्योंकि इस स्थिति में ज़ायोनी शासन की वायु सेना नाकारा होकर रह जाएगी और उसके युद्धक विमान आज़ादी से लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन नहीं कर पाएंगे।

बुधवार को एक और बड़ी घटना यह हुई कि हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह, हमास के डिप्टी चीफ़ सालेह अलआरूरी और जेहादे इस्लामी संगठन के प्रमुख ज़्याद अलनुख़ाला की मुलाक़ात की तस्वीर मीडिया में। बैठक के बारे में बताया गया कि यह ग़ज़ा में जारी लड़ाई में रेज़िस्टेंस फ़ोर्सेज़ की विजय को सुनिश्चित करने के तरीक़ों पर विचार के लिए आयोजित हुई थी।

बैठक से एक संदेश तो यह निकला कि इस लड़ाई में रेज़िस्टेंस फ़ोर्सेज़ के बीच पूर्ण समन्वय पाया जाता है और ज़ायोनी सेना का मुक़ाबला करने के लिए यह सारे धड़े तैयार हैं। दूसरी घटना मिसाइल को लेकर है। अगर यह ज़मीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल है तो यह भी इस्राईल के लिए खुला संदेश है कि क्षेत्र के देशों की वायु सीमाओं का आज़ादी से उल्लंघन करने का ज़ायोन शासन का दौर गुज़र चुका है, अब अगर इस्राईल ने इस प्रकार की कोई हरकत की तो उसे क़ीमत चुकानी पड़ेगी।  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।