इस्राईल ने फिर कर दी अस्पताल पर बमबारी...सैकड़ों शहीद और ज़ख़्मी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129738-इस्राईल_ने_फिर_कर_दी_अस्पताल_पर_बमबारी...सैकड़ों_शहीद_और_ज़ख़्मी
ग़ज़ा पट्टी पर जारी हमलों के बीच इस्राईल ने आज फिर अस्पताल पर भीषण बमबारी कर दी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शहीद और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-10-31T10:56:19+00:00 )
Oct ३१, २०२३ १६:२३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने फिर कर दी अस्पताल पर बमबारी...सैकड़ों शहीद और ज़ख़्मी

ग़ज़ा पट्टी पर जारी हमलों के बीच इस्राईल ने आज फिर अस्पताल पर भीषण बमबारी कर दी जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शहीद और घायल हुए हैं।

यह हमला जबालिया शरणार्थी शिविर के इंडोनिशिया अस्पताल पर हुआ है। हमले में अस्पताल के प्रांगड़ को निशाना बनाया गया जहां हज़ारों की संख्या में लोगों ने शरण ले रखी है।

सहायता व बचाव कर्मियों ने मीडिया को बताया कि चारों तरफ़ लाशें और घायल बिखरे पड़े हैं।

इस्राईल ने इस हमले के लिए संभावित रूप से फ़ासफ़ोरस युक्त बमों का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से शव और घायलों के शरीर बुरी तरह जल गए हैं।

शहीदों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है जबकि लतागार इसमें वृद्धि हो रही है।

इस्राईल ने इससे पहले मामदानी अहली नामक अस्पताल पर हमला कर दिया था जिसके भयानक दृष्य देखकर पूरी दुनिया दल उठी थी।

मामदानी अस्पताल पर हमले में 500 से अधिक लोग शहीद हो गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।