ग़ज़्ज़ा में इस्राईल कर रहा है नरसंहार
अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा में अंधाधुंध नरसंहार शुरू कर दिया है।
क़तर के अल जज़ीरा टीवी चैनल ने भी घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा में उसके कार्यालय के प्रसारण इंजीनियर के परिवार के उन्नीस सदस्य इस्राईल के हमले में शहीद हो गए हैं।
इस चैनल ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईली हमलों के दौरान अपने कार्यकर्ताओं की शहादत की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि इस हमले के ज़िम्मेदार तत्वों को दंडित किया जाए ताकि ज़ायोनी शासन के अपराध बिना दंड के बाक़ी न रह सकें।
उधर जेबालिया कैंप और जेनिन पर इस्राईल के भीषण हमले जारी हैं।
ग़ज़्ज़ा के जेबालिया कैंप पर जहां मंगलवार को इस्राईली सैनिकों के बर्बर हमले में लगभग 400 फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो गए थे, इस्राईल ने एक बार फिर बमबारी की है जिसमें छह और नागरिक शहीद हो गए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए